देहरादून में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: ISI मॉड्यूल से जुड़ा विक्रांत कश्यप गिरफ्तार, निशाने पर थे सैन्य संस्थान

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने राजधानी के प्रेमनगर इलाके से एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए विक्रांत कश्यप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि विक्रांत पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के इशारे पर देहरादून में ‘लोन वुल्फ मॉड्यूल’ तैयार कर रहा था।

 

सैन्य संस्थानों की जासूसी: आरोपी विक्रांत कश्यप देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों की जियो-टैग लोकेशन और संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेज रहा था।

पाकिस्तानी कनेक्शन: एसटीएफ के अनुसार, विक्रांत सोशल मीडिया के माध्यम से कराची के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके करीबियों के संपर्क में था। वह ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नामक राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़ा था।

कोडवर्ड का खेल: चैट के दौरान आरोपी बम के लिए “आलू” जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था। उसने जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का टास्क पूरा करने का दावा भी किया था।

दहशत फैलाने की कोशिश: अपनी वफादारी साबित करने के लिए उसने प्रेमनगर के कई इलाकों में दीवारों पर स्प्रे पेंट से ‘TTH’ लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

हथियार बरामद: गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से एक इटली निर्मित पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले कार्रवाई: यह गिरफ्तारी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले हुई है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


यह भी पढ़ें….

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: पीएम मोदी आज करेंगे महा-लोकार्पण, जसवंत ग्राउंड में तैयारियों का हुआ अंतिम निरीक्षण


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए (UAPA), ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।