चार धाम यात्रा: श्रद्धालुओं को मिलेगा ई-कवच, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग से सुरक्षित होगी यात्रा

देहरादून, अमर उजियारा ब्यूरो। प्रदेश की आगामी चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इस बार तीर्थयात्रियों की सेहत पर ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

तकनीक और तत्परता का संगम

यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संसाधनों की बड़ी फौज मैदान में उतारी है:

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल: इसके माध्यम से हर यात्री के स्वास्थ्य की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग होगी।

एम्बुलेंस का बेड़ा: यात्रा मार्ग पर कुल 177 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। इसमें 108 सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट और कार्डियक एम्बुलेंस शामिल हैं।

एयर व वॉटर कनेक्टिविटी: टिहरी में एक वोट एम्बुलेंस और एम्स ऋषिकेश के समन्वय से एक हेली एम्बुलेंस भी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेगी।

विशेषज्ञों की तैनाती और रिलीफ पोस्ट

डॉ. रावत ने बताया कि दुर्गम रास्तों पर मेडिकल रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहाँ ऊँचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की तत्काल जाँच होगी।

“श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रोटेशन के आधार पर 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल ऑफिसर और 85 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्र भी मार्ग पर तैनात रहेंगे।”  — डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम