“आतंकियों ने उजाड़ा था 26 महिलाओं के मांग का सिंदूर” : बदले में भारत ने किया “ऑपरेशन सिंदूर”, 80-90 आतंकी हुए हलाक

नई दिल्ली । 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पुरुषों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर थी। पूरा देश एक मत में पाकिस्तान के ऊपर कार्यवाही चाहता था।

बीती रात तड़के भारत ने आतंकियों के ऊपर जोरदार कार्यवाही करते हुए लगभग 9 ठिकानों पर स्ट्राइक करी। ये 9 ठिकाने पाकिस्तान के लगभग 100 किलोमीटर अन्दर तक थे।

इस airstrike में लगभग 80-90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की संभावना है।