शुभम कुमार जेईई एडवांस्ड 2026 में अव्वल; आईआईटी दिल्ली जोन ने तीनों शीर्ष स्थान हासिल किए
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए।
- इसी जोन की आरोही देशपांडे 280 अंकों के साथ महिला वर्ग में शीर्ष पर रहीं और उन्होंने सीआरएल में 77वीं रैंक प्राप्त की।
- आईआईटी दिल्ली जोन ने दूसरे और तीसरे स्थान पर भी कब्जा जमाया है, जिसमें कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरी रैंक और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।
- परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 महिलाएं भी शामिल हैं।
आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा-2026 काउंसिलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।

