अल्मोड़ा: डॉ. कपिल शर्मा बने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष, नई टीम का हुआ एलान

अल्मोड़ा। जनपद में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया आज, 2 अप्रैल 2026 को स्थानीय होटल शिवालिक रिट्रीट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुए इस चुनाव में डॉ. कपिल शर्मा को संगठन की कमान सौंपी गई है।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में मानसखंड विज्ञान केंद्र के निदेशक नवीन चंद्र जोशी और प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार ने कमान संभाली। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद समेत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवनियुक्त कार्यकारिणी की सूची:

निर्वाचन के पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी न केवल चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा करेगी, बल्कि क्षेत्र में आयुष सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए भी समर्पित भाव से कार्य करेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सदस्यों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।