शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव — चार वरिष्ठ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति, मिली नई जिम्मेदारियां

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में लम्बे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह निर्णय विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की स्वीकृति के उपरांत शासन स्तर से जारी किया गया।

विद्यालयी सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश के अनुसार,

  • गजेन्द्र सिंह सोन को अपर शिक्षा निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा, कुमायूं मंडल) नियुक्त किया गया है।
  • कुलदीप गैरोला को अपर शिक्षा निदेशक (निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  • शिव प्रसाद सेमवाल को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा, कुमाऊं मंडल) पद पर पदोन्नति दी गई है।
  • वहीं आनंद भारद्वाज को अपर शिक्षा निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा के रूप में तैनात किया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तुरंत नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर उसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पदोन्नतियों से शिक्षा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

“वरिष्ठ अधिकारियों की यह पदोन्नति उनके अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान है। इससे विभागीय कार्यों में गति और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा। राज्य सरकार हमेशा अपने कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रही है, और यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है —  डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड”