चम्पावत में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
चम्पावत (अमर उजियारा संवाददाता गिरीश चंद्र पांडे)। 10 सितंबर 2025 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के गोरलचौड़ स्थित अमृत वाटिका में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार रहे। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्याम नारायण पांडे और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन का सफल संचालन शंकर दत्त पांडे (एडवोकेट) ने किया। प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभागार में पंत जी के जीवन और योगदान पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवाड़ी, नगर पालिका के पदाधिकारी, विभिन्न गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने पंडित पंत को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सच्चा प्रहरी और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सभा का संचालन राजेन्द्र गहतोड़ी ने किया।

