पिथौरागढ़ से बड़ी खबर : महिला के आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर रहे वांछित युवक पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में

  • वारंटी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में
  • पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो को कर रहा था वायरल
  • अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आईटी. एक्ट के तहत वाद चल रहा था, जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कल बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ न्यायालय में आईटी. एक्ट के तहत वाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक, रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

इस क्रम में अभियुक्त भावेश चौहान पुत्र संतोष चौहान, निवासी मॉल रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ कोर्ट में पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के मामले में आईटी. एक्ट के तहत मामला चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक बसंत पंत, कांस्टेबल पंकज पंघरिया, कांस्टेबल ध्रुव सिंह, महिला कांस्टेबल प्रेमा मेहता द्वारा अभियुक्त को उसके निवास बंगलो नं0 07, नियर गेटवेल हॉस्पिटल, मॉल रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।