मुल्यागांव (रानीगढ़ पट्टी) के अभिषेक बिष्ट का इंडियाना यूनिवर्सिटी में पीएचडी हेतु चयन, क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

गौचर/चमोली। रानीगढ़ पट्टी के मुल्यागांव निवासी अभिषेक बिष्ट ने अमेरिका की प्रतिष्ठित इंडियाना यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस विषय में पीएचडी के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अभिषेक के पिता दिनेश सिंह बिष्ट और माता गुड्डी देवी बिष्ट शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल, घोलतीर से प्राप्त की। हाईस्कूल परीक्षा में उन्होंने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। इसके बाद सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉपर बने।

इसके उपरांत अभिषेक ने पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, देहरादून से बी-टेक की डिग्री प्राप्त की। गेट परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने आईआईआईटी हैदराबाद से मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस (MS CS) पूरा किया। आगे चलकर जीआरई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका चयन अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ।

अभिषेक की इस कामयाबी पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, अजय किशोर भंडारी, गो सेवा आयोग सदस्य अनिल नेगी, सुनील पंवार, कैलाश केडियाल, विक्रम सिंह, राकेश केडियाल, दिनेश बिष्ट, गजेन्द्र नयाल, दलवीर कनवासी, दुद्धबीर बिष्ट, त्रिलोक नेगी, आनन्द सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।