बॉलीवुड के जाने माने गीतकार प्रसून जोशी की माँ का हुआ निधन

गुरुग्राम। अमर उजियारा संवाददाता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक व गीतकार प्रसून जोशी की मां का रविवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब सवा एक बजे सुषमा जोशी ने 80 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम को सांस लेने में तकलीफ को लेकर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। रविवार को दोपहर सवा एक बजे उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर ढाई बजे मदनपुरी के रामबाग श्मशान घाट में किया गया। वह सेक्टर-42 में स्थित एक पॉश सोसाइटी में रह रही थीं।

गीतकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को उनके गीतों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें तीन बार वर्ष 2007, 2008 और फिर 2014 में फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म तारे जमीन पर (2007) और चटगांव (2013) में उनके काम के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। उनकी मां सुषमा जोशी, राजनीतिक विज्ञान की लेक्चरार थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *