UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी का निधन, अमर उजियारा परिवार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
हल्द्वानी/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके परिचितों में शोक की लहर है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार, 91 वर्षीय सावित्री देवी ने शुक्रवार, 20 नवंबर को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। शनिवार, 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
एक मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार संतान के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का बिछुड़ना ऐसा दुःख है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती।
अमर उजियारा परिवार इस दुःख की घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री जी और समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति! ॐ शांति!! ॐ शांति!!!
— अमर उजियारा परिवार
हर खबर, सच्ची खबर, सबकी खबर
AmarUjiyara.com

