रूद्रपुर राउंडटेबल की रैली 6.0 का आगाज : शिक्षा के संदेश के साथ निकली रूद्रपुर राउंडटेबल की रैली 6.0, 60 वाहनों ने लिया हिस्सा
रूद्रपुर। गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रूद्रपुर राउंडटेबल की रैली 6.0 का भव्य आगाज हुआ। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने और अपने स्तर पर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली का फ्लैग ऑफ शहर स्थित गिल रिसोर्ट से किया गया। राउंड टेबल के एरिया चेयरमैन टेब्लर आयुष अग्रवाल और राउंड टेबल रूद्रपुर के चेयरमैन टेब्लर आयुष गर्ग ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में करीब 60 वाहनों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंची और लोगों को बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली का समापन टांडा फॉरेस्ट रेंज में हुआ। इस दौरान राउंड टेबल के सदस्यों के साथ शहर के करीब 200 अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
रैली में रूद्रपुर राउंड टेबल के सदस्य विक्रम अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, अमित जिंदल, गौतम साहनी, श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रजत मित्तल, शुभम अग्रवाल, हरदीप ढिल्लों, आयुष गर्ग, राहुल गांधी, अक्षत मिद्धा, वैभव बत्रा, चिरंजीव सिंह, अंकुर श्यामपुरिया, सौरभ सिबल, निखिल गावा, अर्शदीप सिंह, ईशान गावा, जतिन जिंदल, पृथ्वी, अंशुल और गुरजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।
रैली को व्यापक रूप देने के लिए राउंड टेबल इंडिया की ‘फ्रीडम ड्राइव’ के तहत भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन में पटना, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर और बनारस समेत विभिन्न शहरों से राउंड टेबल के सदस्य भी पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। रूद्रपुर राउंड टेबल की महिला संस्था लेडीज सर्कल की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए निरंतर प्रयास
राउंड टेबल लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सामाजिक योगदान देता रहा है। रूद्रपुर राउंड टेबल की ओर से लालपुर गवर्नमेंट स्कूल और कीरतपुर गवर्नमेंट स्कूल में टॉयलेट ब्लॉक और कक्षाओं की मरम्मत में भी सहयोग किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संस्था ने आवास विकास स्थित एक पार्क को गोद लेकर उसके रखरखाव और सुधार की जिम्मेदारी भी संभाली है।
संस्था की प्रमुख पहलों में ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ और ‘प्रोजेक्ट हील’ शामिल हैं। जहां ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाता है, वहीं ‘प्रोजेक्ट हील’ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करता है।
राउंड टेबल की ओर से समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को संस्था की सामाजिक मुहिमों और सेवा कार्यों में लगाया जाता है।
संस्था में 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा सदस्य शामिल होते हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज के अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

