उत्तराखंड मूल की, बेंगलुरु की शिक्षिका दीपाली पंत को ‘हिंदी साहित्य गौरव सम्मान’

बेंगलुरु। सिलिकॉन सिटी में हिंदी की अलख जगा रही शिक्षिका व साहित्यकार श्रीमती दीपाली पंत तिवारी ‘दिशा’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए उन्हें दुबई के ‘अंतर्राष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच’ द्वारा “हिंदी साहित्य गौरव सम्मान–2026” से नवाजा गया है।

शिक्षा के साथ साहित्य की साधना

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली दीपाली पंत तिवारी वर्तमान में बेंगलुरु के NPS OMR स्कूल में हिंदी विभागाध्यक्ष (HOD) के पद पर कार्यरत हैं। वे न केवल कक्षाओं में विद्यार्थियों को भाषा का ज्ञान दे रही हैं, बल्कि कविता, कहानी और उद्घोषणा (Anchoring) के माध्यम से भी हिंदी की सेवा कर रही हैं।

डिजिटल मंचों पर भी सक्रिय

दीपाली जी विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक मंचों के माध्यम से देश-विदेश में हिंदी का मान बढ़ा रही हैं। मंच की ओर से बताया गया कि यह सम्मान उनके हिंदी के प्रति अटूट समर्पण और निरंतर साहित्यिक सक्रियता को देखते हुए दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत और उत्तराखंडी प्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

“हिंदी के प्रति दीपाली जी का यह समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।” — साहित्य अर्पण मंच