व्यापार और उपभोक्ता दोनों को मिलेगा लाभ, धामी ने सराहा जीएसटी सुधार

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे। उन्होंने इसे दिवाली से पहले देशवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया।

धामी बोले – दिवाली से पहले जीएसटी सुधार देशवासियों के लिए बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से न केवल व्यापार जगत को राहत मिलेगी बल्कि आम उपभोक्ता को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार से टैक्स प्रणाली और अधिक सरल होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

धामी ने इसे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इस पहल से आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गरीब, किसान, व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवारों के हित में निर्णय ले रही है। दिवाली से पहले लिया गया यह निर्णय लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा।