भीमताल में बर्ड फ्लू का पहला मामला, 40 मुर्गियों की मौत के बाद खुलासा
भीमताल/नैनीताल। क्षेत्र में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। हाल ही में यहां एक पोल्ट्री फार्म में 40 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट में इन मौतों की वजह बर्ड फ्लू बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृत मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
विज्ञापन – सूचना

क्रमशः…
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पोल्ट्री फार्म और उसके आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है, साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सावधानी बरतें।
विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड फ्लू आमतौर पर पक्षियों में फैलता है, लेकिन समय रहते सतर्कता न बरती जाए तो इंसानों तक पहुंचने का खतरा भी बना रहता है।

