चमोली में प्रसव के दौरान महिला की मौत, शोक में डूबा परिवार – परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
गोपेश्वर/चमोली। चमोली जिले के गोपेश्वर अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बछे़र गांव की मीना राणा नामक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। खुशियों के पल में मातम छा जाने से परिवार गहरे सदमे में है।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। गुस्से और गम से भरे लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर समय पर सही इलाज मिलता तो मीना की जान बच सकती थी।
फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

