बड़ी खबर: पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण को लेकर नया आदेश जारी

देहरादून, 29 अगस्त। प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक को लेकर नया आदेश जारी किया है।

पंचायतीराज अनुभाग-1, देहरादून से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शासनादेश संख्या-1176/XII(1)/2025/86(04) 2008TC-1, दिनांक 22 अगस्त 2025 के तहत पूर्व में जारी की गई समय-सारणी में संशोधन किया गया है।

प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार ने इस फैसले को लिया है। अब पंचायतों के गठन, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की संशोधित समय-सारणी तय कर दी गई है।

नए आदेश के अनुसार, सभी जिलाधिकारी (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) अपने-अपने जिलों में पंचायत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और पंचायतों की पहली बैठक सुनिश्चित कराएंगे।