उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सुविधाओं का शुभारंभ

देहरादून, 11 अगस्त। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब फार्मासिस्टों के पंजीकरण ऑनलाइन होंगे।सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट अब अपने पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि काउंसिल में अब तक सभी कार्य ऑफलाइन मोड में होते थे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फार्मासिस्टों को समय और धन की हानि होती थी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से यह परेशानी समाप्त होगी और प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी एवं त्वरित होंगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट काउंसिल की वेबसाइट www.ukpcouncil.org पर ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा एवं फार्मा डी के कुल 27,860 फार्मासिस्ट उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत हैं। दूसरी ओर उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत का आभार व्यक्त किया।


कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आपदा को लेकर बुलाई बैठक, क्षतिग्रस्त पुलों, मोटरमार्गों व स्कूलों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्र चौथान में पैदल चलकर प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को बंधाया ढ़ांढस

क्या आपके इस अंग पर है तिल? किस अंग पर तिल होने पर चमकेगी किस्मत? जानिए ज्योतिष रत्न सीपी घिल्डियाल से

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सीएम धामी के साथ किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा