“रंगीलो पहाड़” – 2025 उत्तराखंड की होली का त्योहार बंगलुरु में
बंगलुरू (दीपाली पंत तिवारी)। हर बार की तरह इस बार भी उत्तराखंड महासंघ संस्था हमारे पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार करने के लिए “रंगीलो पहाड़” होली का कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यहाँ बंगलुरु में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों को एक छत के नीचे आमंत्रित करना, सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों को संस्था से जोड़ना, हमारे पहाड़ को बंगलुरु जैसे महानगर में उतार लाना और उत्तराखंड के कलाकारों को एक स्टेज देना आदि इस आयोजन की खासियत है।
आगामी होली के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न लोकगायकों व कलाकारों- बी.के.सामंत जी, इंदर आर्या जी, रोहित चौहान जी, शाश्वत पंडित जी और पूनम सती जी का बंगलुरु में समागम होगा। पारंपरिक संगीत जैसे- ढोल-दमाऊ, मसकबाज-हुरका, बैठकी होली, खड़ी होली आदि की धूम मचेगी।
उत्तराखंडी खाद्य-पदार्थों, खान-पान, वस्त्रों-आभूषणों की दुकानें सजेंगी। साथ ही साथ विभिन्न स्टार्टप उद्यमियों को मंच मिलेगा। 9 मार्च 2025 रविवार को आई टी आई ग्राउंड बंगलुरु में ‘रंगीलो पहाड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो भी उत्तराखंडी भाई-बहन पहाड़ से दूर बसे एक और पहाड़ की झलक देखना चाहते हैं वो सभी इस कार्यक्रम में अवश्य पहुँचें और उत्तराखंड महासंघ संस्था का हिस्सा बनकर अपना सहयोग प्रदान करें।
मुख्य आकर्षण:
- म्यूजिक, मस्ती और पहाड़ी फ्लेवर
- लाइव परफोर्मेस
- लाइव फूड काउंटर
- उत्तराखंडी प्रोडक्ट्स का बाज़ार
28 फरवरी से बुध होंगे वक्री। कौन पहुंचेगा अर्श पर और कौन फर्श पर! जानने के लिए कीजिए लिंक पर क्लिक