उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल की भविष्यवाणी एक बार फिर हुई सटीक साबित

देहरादून, 20 मार्च। उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के जरिए जहाँ अपना ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेला, वहीं इस घटनाक्रम ने प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और ‘उत्तराखंड ज्योतिष रत्न’ डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” की भविष्यद्रष्टा छवि पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

ग्रहों की चाल और सत्ता परिवर्तन का मेल

गौरतलब है कि मात्र तीन दिन पहले डॉ. दैवज्ञ ने ज्योतिषीय गणना के आधार पर एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि 18 मार्च को सौरमंडल में ग्रहों की नई सरकार का गठन हो चुका है, जिसका प्रभाव पृथ्वी की सरकारों और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर तत्काल देखने को मिलेगा। आज अचानक हुए मंत्रिमंडल विस्तार ने उनकी इस भविष्यवाणी को पूरी तरह चरितार्थ कर दिया है।

राजगुरु के पद की उठ रही मांग

डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल की गणनाएं अक्सर शासन-प्रशासन, राजनीति और व्यापार जगत में होने वाली हलचलों का सटीक संकेत देती रही हैं। उनकी इसी असाधारण क्षमता को देखते हुए जनता और समर्थकों के बीच उन्हें ‘राजगुरु’ के पद पर प्रतिष्ठित करने की मांग फिर से तेज हो गई है। लोगों का मानना है कि यदि सरकार को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता है, तो यह प्रदेश की उन्नति और जनहित के कार्यों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल, विधायक खजान दास के साथ (फ़ाईल फोटो)