“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत 43 हज़ार से ज्यादा लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविरों का लाभ

देहरादून, 19 सितम्बर। प्रदेशभर में शुक्रवार को आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत लगे स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इन शिविरों का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज कुल 1487 शिविर लगाए गए, जिनमें से 24 विशेष शिविर थे। इन शिविरों में 43,232 महिलाएं और 28,565 पुरुष पहुँचे।

📌 प्रमुख जांच और सेवाओं का विवरण

  • हाइपरटेंशन जांच – 21,475 महिलाएं व 16,958 पुरुष
  • डायबिटीज जांच – 20,253 महिलाएं व 14,002 पुरुष
  • कैंसर जांच – 28,778 महिलाएं व 9,369 पुरुष
  • गर्भवती महिलाओं को परामर्श – 6,610
  • एनीमिया जांच – 8,070 महिलाएं व 1,528 पुरुष
  • बच्चों का टीकाकरण – 6,668
  • टीबी स्क्रीनिंग – 13,707
  • नि:क्षय मित्र पंजीकरण – 806
  • रक्तदान पंजीकरण – 8,096 (रक्त संग्रह – 935 यूनिट)

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि विभिन्न रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जा सकें।