सूर्य का सिंह राशि में गोचर से किस पर पड़ेगा क्या असर? कौन सी तीन राशियों के लोग अगले एक महीने रहें सावधान? जानने के लिए पढ़िए कीजिए लिंक पर क्लिक।
देहरादून (आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल की कलम)। 17 अगस्त को सूर्यदेव ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। मौजूदा समय में सूर्यदेव कर्क राशि में विद्यमान हैं। यहां पर सूर्यदेव केतु के साथ युति बनाएंगे। इस समय शनि मंगल का सम सप्तक संबंध भी बना हुआ है।
उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” सौरमंडल का विश्लेषण करते हुए कहते हैं, कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने आज सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में केतु पहले से बैठा हुआ है। इसलिए सिंह राशि में अब अगले एक महीने तक सूर्य-केतु की युति रहेगी। सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान, सत्ता और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव जब भी किसी राशि में अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को मान-सम्मान, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। लेकिन सूर्य देव जब भी किसी के लिए प्रतिकूल स्थिति में चले जाते हैं, तब वह व्यक्ति मानसिक तनाव, नौकरी-व्यवसाय में रुकावट या आर्थिक संकट जैसे नकारात्मक हालात का सामना करता है।
आइए आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल से जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों को कैसे परिणाम देने वाला है।
इस समय शनि और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए सूर्य और केतु की युति को अच्छा नहीं माना जा सकता हैं। डॉ दैवज्ञ ने इस सूर्य और केतु की युति से कुछ राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी है। कुंभ राशि वाले आर्थिक उपलब्धियां हासिल करेंगे ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव अगले एक माह तक बना रहेगा। इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव वृष, कन्या और मकर राशि पर होगा। इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, दुर्घटनाओं और मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखना होगा।
इन राशियों के जातकों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का पड़ेगा हल्का असर
मुख्यमंत्री द्वारा ज्योति सूर्य सम्मान से सम्मानित डॉक्टर घिल्डियाल कहते हैं कि मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुम्भ राशि के लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन मध्यम रहेगा। लेकिन इनको बड़े निर्णय लेने में सावधानी रखनी होगी। अपने व्यक्तिगत, सामाजिक रिश्तों की समस्या पर ध्यान देना होगा। इस दौरान किसी बड़े काम में हाथ डालने से बचें। निवेश के लिए फिलहाल समय अनुकूल नहीं है।
सूर्य का राशि परिवर्तन होगा इन राशियों के लिए लाभकारी
ज्योतिष शास्त्र में बड़े हस्ताक्षर आचार्य दैवज्ञ स्पष्ट रूप से कहते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा। इन राशि के जातकों को करियर और पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। धनधान्य की प्राप्ति होगी।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त आर्टिकल आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल द्वारा करी गई ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अधिक सटीक जानकारी के लिए आचार्य घिल्डियाल जी से सीधा संपर्क किया जा सकता है।

