एसपी उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल द्वारा आज पुलिस लाईन ज्ञानसू में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी ली गई। सम्मेलन में उनके द्वारा सर्वप्रथम सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्यायें पूछी गई, समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
मीटिंग में उनके द्वारा चारधाम यात्रा-2025 पर फोकस करते हुये सभी को चारधाम यात्रा के बेहतर, सुगम व व्यवस्थित संचालन हेतु तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये गये। सीसीटीनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुये सीसीटीएनएस के बेहतर संचालन हेतु जरुरी जानकारियां/निर्देश दिये गये। थाने पर आने वाले पीडितों/फरियादियों की शिकायतों पर शत–प्रतिशत कार्यवाही तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये।
एसपी उत्तरकाशी द्वारा गत माह में नशे के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष पुरोला, मोहन सिंह कठैत को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित किया गया।
- थानाध्यक्ष पुरोला, मोहन कठैत- मैन ऑफ द मंथ, हे0कानि0
- अब्बल सिंह- थाना पुरोला
- कानि0 सुनील जयाडा (एसओजी यमुनावैली)
मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा सभी प्रभारियों को विवेचनाओं में गुणवता लाये जाने हेतु जरुरी हिदायतें दी गयी। महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के साथ अवैध नशे तथा नशा तस्करों पर शिकंजा कसने हेतु सभी को नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत कार्यवाहियां बढाने के निर्देश दिये गये।
नशा, साईबर, महिला अपराध, सडक सुरक्षा के प्रति जनता में जागरुकता बढाने के लिये लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक यातायात व सभी थाना/कोतवाली प्रभारियों को रूटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों विशेषकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही बढाने के निर्देश दिये गये।
थाना, कोतवाली, फायर स्टेशन व एसडीआरएफ यूनिट पर आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी हालात में रखने के साथ ही आपदाओं के समय त्वरित रिस्पांस के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, देवेन्द्र सिंह नेगी, सहायक अभियोजन अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक एलआईयू दीपक रावत सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारियों व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।