हरबर्टपुर में देह व्यापार का अड्डा ध्वस्त, 5 गिरफ्तार – मास्टरमाइंड फरार
विकासनगर/देहरादून, 2 सितम्बर। विकासनगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने सोमवार देर रात हरबर्टपुर क्षेत्र में किराये के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
ऐसे चला खुलासा
पुलिस पूछताछ में मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि यह मकान राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। वह बाहरी राज्यों की महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर तय रकम लेने के बाद उन्हें मकान में बुलाया जाता था। जय नारायण ग्राहकों से पैसे वसूलने और मैनेजमेंट का काम करता था।
गिरफ्तार आरोपी
1. जय नारायण शर्मा (45), ग्राम कांडा, बड़कोट, उत्तरकाशी
2. हरि किशोर (45), मंडी चौक, चिरंजीपुर, विकासनगर
3. विक्की (26), रामबाग, हरबर्टपुर
4. आंचल (23), मूल निवासी बनारस, वर्तमान में यमुनानगर, हरियाणा
5. सिमरन चौधरी (26), गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
मुख्य आरोपी राजकुमार, निवासी बाल्मीकि कॉलोनी, विकासनगर, अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम
यह कार्रवाई एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में की गई। एसएसपी देहरादून ने कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

