उत्तराखंड: लैंसडौन के होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, मंगेतर के मौसेरे भाई पर आरोप

लैंसडौन (पौड़ी गढ़वाल)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली से मंगेतर और परिजनों के साथ घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना को अंजाम मंगेतर के मौसेरे भाई ने दिया।

अमर उजियारा

होटल में ठहरे थे सभी

जानकारी के अनुसार, शुभम सिंधु निवासी मयूर विहार फेज-तीन दिल्ली अपनी मंगेतर (निवासी कल्याणपुरी दिल्ली) और परिजनों के साथ लैंसडौन घूमने आया था। साथ में उसके मामा आशु, मौसेरे भाई कुणाल और हर्षवर्धन भी थे। शनिवार को सभी लोग जयहरीखाल प्रखंड के समखाल स्थित एक होटल में रुके थे।

आरोपित पर गंभीर आरोप

रात को सभी लोग डिनर के लिए होटल रेस्तरां चले गए, जबकि युवती वॉशरूम में थी। जब वह कमरे में वापस आई तो वहां हर्षवर्धन मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान उसने जबरन दुष्कर्म किया। डर के चलते युवती ने घटना की जानकारी उसी समय किसी को नहीं दी।

अगले दिन बताई बात

अगले दिन यानी 24 अगस्त की रात जब सभी लोग दूसरे रिसॉर्ट में रुके, तब युवती ने पूरी घटना अपने मंगेतर को बताई। इसके बाद मंगेतर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपित की भूमिका की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।


यह भी पढ़ें …….

हल्द्वानी – रुद्रपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बड़ी खबर – कुलसारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी, आपदा राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हालचाल

Breaking News – 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि 29 अगस्त को मिलेगी : रेखा आर्या

बंपर भर्ती – एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) में निकली 94 नई नौकरियां, अधिक जानकारी के लिए पढ़िए पूरा लिंक