बड़ी खबर….. एनडीए ने फाइनल किया उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट का नाम

नई दिल्ली, 18 अगस्त। उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस एनडीए ने खत्म कर दिया है। CP Radhakrishnan को एनडीए ने अपनी तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है जिसके साथ ही सभी अटकलें समाप्त हो गई हैं। बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री JP Nadda ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके CP Radhakrishnan की उम्मीदवारी की घोषणा की।

कौन है CP Radhakrishnan?

  • उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।
  • चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सी पी) राधाकृष्णन बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।