संस्कृत ग्रामों के उद्घाटन कार्यक्रम में छाए रहे सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
देहरादून। 10 अगस्त को देहरादून जनपद के भोगपुर रानी पोखरी से पूरे प्रदेश के संस्कृत ग्रामों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल पूर्ण रूप से छाए रहे।
डॉक्टर घिल्डियाल की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें अगस्त 2022 से देहरादून के साथ-साथ चमोली जनपद का भी विशेष प्रभार सौंपा गया है, तो एक तरफ राजधानी देहरादून और दूसरी तरफ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का प्रभार अपने आप में महत्वपूर्ण तो है ही साथ ही उन्होंने अत्यधिक परिश्रम करके दोनों जनपदों में शासन द्वारा आदर्श संस्कृत ग्रामों के लिए तय किए गए मानकों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समय पर पूरे कराए।
उनके परिश्रम और बुद्धिमत्ता का परिणाम यह रहा कि मुख्यमंत्री ने उनके बनाए गए संस्कृत ग्राम भोगपुर से ही अन्य 12 जनपदों का उद्घाटन किया उसमें भी उनके ही दूसरे जनपद चमोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों से सीधे टेलीफोन संवाद स्थापित किया ग्रामीणों द्वारा संस्कृत में संवाद करने से वह गदगद हो गए इसलिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और संस्कृत पुस्तक के वहीं मंच पर विमोचन के समय मुख्यमंत्री के साथ अन्य वीवीआईपी के बीच निदेशालय के अधिकारियों में से डॉक्टर चंडी प्रसाद को ही स्थान मिला मुख्यमंत्री ने संवाद करते हुए डिम्मर गांव वासियों से कहा कि तुम्हारे गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ आदर्श संस्कृत भव्य भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल की इस बड़ी सफलता पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विशाल जनसमूह उनको ही बधाई देते हुए नजर आया। पूरे कार्यक्रम में लाल कमीज और काले ट्राउजर में आकर्षक व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर घिल्डियाल के छाए रहने से पूरे राज्य के संस्कृत प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

