मुख्यमंत्री धामी ने किया तीलू रौतेली पुरुस्कार का वितरण

देहरादून । 8 अगस्त 2021

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री’ पुरस्कार हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को ₹31 हजार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार के तहत ₹21 हजार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि –

अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर ₹51 हजार की जाएगी और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी #VandanaKatariya उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसडर होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

बच्चों के शुरूआती चरण के विकास में आंगनबाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता के बाद बच्चों को संस्कार देने की शुरूआत आंगनबाड़ी से ही होती है, इसलिए आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति मजबूत होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा #WomenEmpowerment की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि मातृ शक्ति को इन योजना का लाभ मिले। राज्य में #मुख्यमंत्री_महालक्ष्मी_योजना चलाई जा रही है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं नवजात कन्या शिशु के लिए किट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *