7 जुलाई 21 का भविष्य फल – आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल की कलम से

– सात जुलाई को इस राशि में पहुंच रहे हैं सौर मंडल के युवराज बुध ग्रह

– मित्र सूर्य के साथ अपनी राशि में युति होने से राजकाज के कार्यों में आएगी तेजी

– राज्य के नए मुख्यमंत्री की कन्या राशि का स्वामी भी बुध होने से लोकप्रियता में होगी वृद्धि

सौरमंडल के ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध ग्रह सात जुलाई को मिथुन राशि में प्रातः 11:05 बजे प्रवेश करेंगे। मिथुन में बुध का परिवर्तन शुभ एवं अपने कार्यों के प्रति रुचि जाग्रत कराने वाला है। राशि परिवर्तन से पूर्व ही एक महीने से चल रहा मौसम का मिजाज भी बदलना शुरू हो जाएगा।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए बताते हैं किमिथुन राशि बुध की अपनी राशि है। इसलिए इस राशि में आकर वह मानव कल्याण के कार्य कराएंगे। वर्षा होना, किसानों में अपनी खेती कार्यों के प्रति उत्साह की अनुभूति, कोरोना से राहत, व्यापारिक संस्थानों में उत्साह वृद्धि अर्थात गत तीन माह की निराशा के बाद मिथुन राशि के बुध जनमानस में उत्साह का संचार लेकर आ रहा है। यह आगामी समय के लिए बहुत शुभ कारक है। पर्याप्त वर्षा के कारण मौसम अच्छा रहेगा। लोगों का खोया हुआ आत्मविश्वास पुन: जाग्रत होगा। बुध मिथुन राशि में 25 जुलाई तक रहेंगे।

मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने की वजह से ज्योतिष शास्त्र में अंतरराष्ट्रीय हस्ताक्षर माने जाने वाले आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल का कहना है कि सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि अक्सर बुध, सूर्य के आसपास होने से अस्त ही रहते हैं, लेकिन मिथुन राशि के बुध अस्त नहीं होंगे। इस कारण यह ग्रह इस अवधि में प्रजा के लिए बहुत उत्तम रहेगा। मौसम में काफी परिवर्तन आएगा। वर्षा, आंधी एवं तूफान लगातार चलते रहेंगे। श्रावण चंद्र मास का प्रारंभ भी 25 जुलाई से ही आरंभ होगा तब तक वह मिथुन राशि में रहेंगे। श्रावण मास में अच्छी वर्षा का संकेत मिल रहा है।

राज ज्योतिषी डॉक्टर घिल्डियाल यह भी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं कि राज्य को मिले नए नवेले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाम राशि भी कन्या है उसका स्वामी भी बुध है अपनी स्वराशि पर आने से ठीक एक हफ्ते पहले ही उन्होंने तमाम दिग्गजों को पटखनी देकर अप्रत्याशित ढंग से धामी के सिर पर ताज सजा दिया और इस बीच बुध ग्रह के अपनी राशि पर आने से और मित्र सूर्य के साथ आने से मुख्यमंत्री के आत्मबल में भारी वृद्धि रहेगी और लोकप्रियता में भारी वृद्धि होने के संकेत हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी की राशि वृष और कांग्रेस की नाम राशि मिथुन होने से दोनों पार्टियों के बीच वाणी से जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने की की लड़ाई चलती रहेगी जबकि आम आदमी पार्टी उसमे तीसरा कोण बनाती हुई नजर आएगी।

विभिन्न राशि के जातकों पर बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव निम्न वत रहेगा

मेष- मेष राशि वालों के लिए बुध अपने पारिवारिक सदस्यों की सहायता से शुभ फलदायक है। धन वृद्धि का संदेश लेकर आ रहा है। घर के महिला सदस्यों का सम्मान करने से घर में बरकत बढ़ेगी।

वृषभ- वृषभ राशि के लिए धन भाव का बुध बहुत ही अच्छा है। मिथुन राशि में बुध का प्रभाव वाणी पर भी होगा। आपकी वाणी में विशेष मधुरता आएगी। इससे लोगों और धन को आकृष्ट करने का उत्तम योग बनेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए अपनी ही राशि के बुध कृपा बनाए रखेंगे। चारों तरफ से प्रसन्नता के समाचार मिलेंगे किंतु संयम बनाकर रखें।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मिथुन के बुध कुछ अशुभ समाचार लेकर आएंगे। धन का अपव्यय होगा। वाणी में कठोरता का भाव आएगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए लाभ भाव में बुध आ रहे हैं और 11 वें स्थान अर्थात लाभ भाव में जब बुध आते हैं तो ज्ञात और अज्ञात स्रोतों से लाभ होता है।

कन्या- कन्या राशि बुध की अपनी राशि है। बुध कर्म भाव में आ रहे हैं। राज्य की ओर से विशेष लाभ दिलवाएंगे। धन, सम्मान और पद वृद्धि के योग हैं। धैर्य अवश्य रखें।

तुला- तुला राशि वालों के लिए मिथुन भाग्यवर्धक हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। नवीन भूमि भवन संबंधी कार्य बनेंगे। पैसे का निवेश कर सकते हैं। घर में मंगल कार्य होने की संभावना हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए अष्टम भाव के बुध कुछ कष्ट देने वाले हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता महसूस करेंगे। शत्रु पक्ष से बलवान होगा। विरोधियों से सावधान रहें। बुधवार को गाय को चारा अवश्य खिलाए़ं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए मिथुन राशि के बुध बहुत शुभ फल देंगे। परिवार में मंगल उत्सव होने की संभावना है। किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। गृह लक्ष्मी का सम्मान करने से लाभ दुगना हो जाएगा।

मकर- मिथुन राशि का बुध आपके लिए शुभ तो हैं लेकिन आपका खर्च बहुत बढा-चढ़कर होगा। घूमने-फिरने से परहेज़ रखें। व्यय की प्रवृत्ति पर रोक लगानी पड़ेगी। अधिक मित्रता अच्छी नहीं रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए बुध कुछ विशेष लेकर आ रहा है। धन के लगातार योग बनेंगे। लोग और समाज में प्रभाव बढ़ेगा। पंचम भाव में जब बुध आता है तो लोगों का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है। धन के नए-नए स्रोत बनेंगे।

मीन- मीन राशि वालों के लिए आय और व्यय का संतुलन बराबर रहेगा। इसलिए अपव्यय की प्रवृति पर लगाम लगाएं। अनावश्यक विवाद और से दूर रहें। साबुत मूंग किसी महिला को दान करें। गणेश जी की आराधना करने से धन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

 

ज्योतिषाचार्य का परिचय

नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता संस्कृत।
निवास स्थान- धर्मपुर चौक के पास अजबपुर रोड पर मोथरोवाला टेंपो स्टैंड 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड।
मोबाइल नंबर-9411153845

उपलब्धियां

वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित वर्ष 2016 में। सटीक भविष्यवाणी पर उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार ने दी उत्तराखंड ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि। त्रिवेंद्र सरकार ने दिया ज्योतिष विभूषण सम्मान। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी। इसलिए 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ। ज्योतिष में इस वर्ष 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। वर्ष 2019 में अमर उजाला की ओर से आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन में ग्राफिक एरा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *