घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत ब्राह्मण थाला रडुवा,थाला बैंड में विधायक महेंद्र भट्ट ने किया जनसंपर्क

बद्रीनाथ । 10 नवंबर 2021

विकासखंड पोखरी में भाजपा ने घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत बुधवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने ब्राह्मण थाला, रडुवा थाला बैंड में जनसंपर्क किया।

2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत रडुवा बूथ पर 30 घरों और ब्राह्मण थाला में 50 थाला बैंड में 40 घरों में भाजपा झण्डा लगा गया। इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा भाजपा सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आजआमजन तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती दिनेश नेगी प्रदीप बर्त्वाल भरत चौधरी, अमर सिंह, दिनेश रडुवाल माहेश्वरी देवी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *