जिलाधिकारी ने श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम को जल्दी ही जमीन देने का किया वादा

हल्द्वानी । 4 दिसम्बर 2021

आज संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चन्द जी के नेतृत्व में श्री आनंद आश्रम वृद्धआश्रम की कार्यालय टीम ने जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमान धीराज सिंह गर्ब्याल जी से शिष्टाचार मुलाकात की। जमीन के लिए पुनः निवेदन करते हुए टीम ने जिलाधिकारी महोदय का आभार जताया की उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यो को सराहा और गरीब लाचार बेसहारा बुजुर्गो की वृद्धसेवा करने के लिए प्रसंशा करते हुए उत्साह वर्धन किया।

जिलाधिकारी महोदय ने संस्था की कार्यालय टीम को पक्का वादा किया कि जल्दी से जल्दी वह संस्था श्री आनंद आश्रम को 200 जरूरतमंद बुजुर्गों हेतु वृद्धाश्रम निर्माण के लिए सरकारी भूमि प्रदान कर देंगे। साथ ही कहा कि 4 वर्षों से श्रीमती कनक चंद द्वारा संस्था की टीम के साथ भूमि हेतु किये गए निरन्तर प्रयासों का फल अवश्य दिया जाएगा।

यह भी पढ़िये….

क्या कहते हैं सितारे? कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए 13 अप्रैल 2022 तक का समय! जानिए ज्योतिष वैज्ञानिक सीपी घिल्डियाल से

आगे पढ़िए….

संस्था टीम ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को वृद्धाश्रम में आने और बुजुर्गों से मुलाकात करने हेतु विनम्र निवेदन किया। जिस पर जिलाधिकारी ने निमंत्रण स्वीकार किया।

संस्था अध्यक्ष ने कहा कि वह जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें सर से मिलकर बहुत खुशी हुई और जल्द ही वृद्धसेवा हेतु संस्था के पास अपनी भूमि होगी।

शिष्टाचार टीम में श्रीमती कनक चंद, श्रीमती योगिता बनोला , मिस भावना बिष्ट, मिस ममता देवाल, मास्टर आदित्य चंद ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *