अपड़ि सुरक्षा अपड़ा हाथ… क्वे दुसरु नि देंदु साथ… पर हम त दैंणा छां

जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान

अपड़ि सुरक्षा अपड़ा हाथ, क्वे दुसरु नि देंदु साथ, पर हम त दैंणा छां

अर्थात आपकी सुरक्षा आपके स्वयं के हाथों में है, इस प्रयोजन से कोई अन्य साथ नहीं देता है, फिर भी इस कार्य में हम आपका साथ दे रहे हैं।

रुद्रप्रयाग। यहां पर बात हो रही यातायात नियमों के पालन की। अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं यातायात नियमों के उल्लंघन की। जैसे कि दुपहिया वाहन की सवारी करेंगे पर हैलमेट नहीं पहनेंगे। कुछ तो दो कदम और आगे बढ़ लेते हैं, दो-चार पैग लगा लेंगे फिर वाहन का संचालन करेंगे।

अरे अपनी फिक्र नहीं है तो औरों की तो करो, अपने घर परिवार की फिक्र तो करो।

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे द्वारा आम जनमानस की हर प्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने हेतु सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा यातायात नियमों की जानकारी, यातायात के प्रति संवेदनशील कराये जाने के दृष्टिगत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान आवागमन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

संयुक्त चेकिंग अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग, यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *