मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून । 25 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने टिहरी विधानसभा के आराकोट वाल्काखाल गुनोगी मोटर मार्ग के स्थान खड़ीखाल से केमर गांव होकर श्रीकोट तानगला तक रिंग रोड का निर्माण कार्य हेतु ₹10.50 लाख एवं खटीमा विधानसभा के ग्रामसभा दमगढ़ा खटीमा में मार्ग का निर्माण हेतु ₹74.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

अल्मोड़ा विधानसभा के अन्तर्गत लिंक मार्ग का निर्माण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹64.91 लाख, रामनगर विधानसभा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार कॉलोनी की गली नं.-1, 2 तथा 3 में सुधारीकरण कार्य हेतु ₹18.24 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन- 

आगे पढ़ें…

जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट की मडमांडलेय-बटुकेश्वर ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना फेज 2 हेतु ₹22 करोड़ 28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के खाड़ी क्षेत्रान्तर्गत नवीन राजकीय महाविद्यालय के संचालन हेतु शैक्षिक/शिक्षणेत्तर के 10 पदों के सृजन हेतु स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्राथमिक विद्यालय देवरी, खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री गम्भीर सिंह कन्याल, रा.प्रा. विद्यालय, देवरी, खटीमा किए जाने को स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *