मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए ₹52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून । 30 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए ₹52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु ₹5 करोड़ 40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अंतर्गत 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 82 लाख और विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 5 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ ₹60 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹6 करोड़ 52 लाख और देवप्रयाग के अन्तर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ स्वीकृत किये। विधानसभा क्षेत्र घनसाली में 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹23 लाख 48 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अंतर्गत 6 निर्माण कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 5 लाख और विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर अंतर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 71 लाख स्वीकृत किये। विधानसभा क्षेत्र बीएचएल के 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 52 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में 13 निर्माण कार्यों हेतु ₹08 करोड़ 48 लाख व विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 95 लाख स्वीकृत किये। विकासनगर में 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹93 लाख 33 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 8 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 12 लाख व विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन में 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹01 करोड़ 22 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र रामनगर में 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 52 लाख, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 7 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजनांतर्गत विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹61 लाख 20 हजार की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *