महात्मा गांधी का पूरा जीवन सभी देशवासियों के लिए एक आदर्श है – संपादक

देहरादून/हल्द्वानी । संपादकीय

अमर उजियारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर शत शत नमन करता है।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी ने पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतलीबाई था। उनका विवाह कस्तूरबा गांधी से हुआ व उनके 4 पुत्र हुए।

महात्मा गांधी ने जीवन भर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। असहयोग आंदोलन से लेकर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन हो या अन्य कोई घटना, सम्पूर्ण देशवासिओं में ऊपर महात्मा गांधी के विचारों का गहरा प्रभाव था। पूरे देश मे वह ‘बापू’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। देश की आजादी के बाद उनको राष्ट्रपिता की उपाधि दी गयी।

विज्ञापन-

 

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गौड़से द्वारा महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। नाथूराम गौड़से महात्मा गांधी के ही अनुयायी थे, किन्तु महात्मा गांधी के द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से आहत भी थे। हत्या करने के पश्चात उन्होंने स्वयं सरेंडर कर दिया था। उनपर मुकदमा चलाया गया और मृत्युदंड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *