चैत्र नवरात्रि 2026: पालकी पर सवार होकर आएँगी माँ दुर्गे, जानिए घटस्थापना का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और ‘ज्योतिष रत्न’ से सम्मानित आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” ने वर्ष 2026 की चैत्र नवरात्रि को लेकर महत्वपूर्ण गणना जारी की है। इस वर्ष माँ भगवती का आगमन ‘पालकी’ पर हो रहा है, जो विशेष आध्यात्मिक संकेत लेकर आ रहा है।

19 मार्च से शक्ति उपासना का महापर्व

​आचार्य दैवज्ञ के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे होगा। तिथि का समापन अगले दिन 20 मार्च को तड़के 04:52 बजे होगा। उदय तिथि की मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च को ही किया जाएगा।

कलश स्थापना: नोट कर लें दो श्रेष्ठ मुहूर्त

​नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। आचार्य जी ने इसके लिए दो सबसे शुभ समय बताए हैं:

  • प्रथम (प्रातःकाल): सुबह 06:52 से 07:43 तक।
  • द्वितीय (अभिजीत मुहूर्त): दोपहर 12:05 से 12:53 तक।

नौ दिनों का संपूर्ण पूजा कैलेंडर

​इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी, जिसमें तिथियों का कोई क्षय नहीं है। पूजन का क्रम इस प्रकार रहेगा: