ब्रेकिंग न्यूज (डाक विभाग) – अब रविवार और छुट्टी वाले दिनों में भी मिलेगी स्पीड पोस्ट व पार्सल बुकिंग सुविधा

देहरादून। डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब रविवार और छुट्टी वाले दिनों में भी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस नई व्यवस्था से खासकर उन लोगों को फायदा मिलेगा जिन्हें छुट्टियों में जरूरी दस्तावेज़ या सामान भेजना होता है। पहले रविवार और सरकारी अवकाश में यह सुविधा बंद रहती थी, जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ता था।

डाक विभाग का कहना है कि इस कदम से ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी और विभाग की सेवाओं पर भरोसा भी मजबूत होगा।