लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारी शुरू
रामनगर, 26 अगस्त। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 5 सितंबर 2025 को होने वाली क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए क्लब कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बचे सिंह डंगवाल ने की और संचालन सचिव नवीन नैथानी ने किया।
बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। व्यवस्था एवं संयोजन समिति में देवेंद्र चंद्र भट्ट, जितेंद्र बिष्ट, एडवोकेट प्रभात ध्यानी, दिगंबर सिंह मनराल, गजेंद्र पाल सिंह रावत, नवीन चंद तिवारी, रमेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह सेठी, नवेन्दु जोशी और कमल जोशी को जिम्मेदारी दी गई।
समन्वय एवं प्रचार समिति में सचिव नवीन नैथानी, मीडिया प्रभारी हेमचंद्र पांडे, ओमप्रकाश रौत और निर्मल तिवारी शामिल किए गए।
कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बजट की जानकारी साझा की। वहीं सचिव नवीन नैथानी ने बताया कि प्रतिभागी 31 अगस्त तक क्लब सदस्यों के पास पंजीकरण करा सकते हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए रोजाना शाम 7 से 8 बजे तक बैठक होगी। बैठक में चंद्रशेखर फुलारा, योगेंद्र मनराल, इंद्र सिंह मनराल और गुलशन शर्मा भी मौजूद रहे।

