नहीं थम रहा उत्तराखंड में आपदाओं का कहर, धराली के बाद अब थराली में फटा बादल, हुआ जान माल का बड़ा नुकसान

थराली/चमोली, अमर उजियारा संवाददाता। उत्तराखंड में बारिश के चलते प्राकृतिक आपदाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ समय पहले ही उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना में काफी तबाही मची थी और काफी लोग लापता हो जाए थे जिनकी आज तक कोई खबर नहीं लग पाई है। आप ऐसी ही एक घटना 22 अगस्त, शुक्रवार देर रात को चमोली जिले के थराली में घर गई है। चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात को बदल फट गया जिसके कारण चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला है।

मौके पर SDRF की टीम पहुंच कर आपदा प्रबंधन में लग गई है। शासन और प्रशासन ने युद्ध स्तर पर राहत के कार्य को शुरू करवा दिया है। जानमाल के नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। कई लोगों के लापता होने की खबर है। काफी गाड़ियां, होटल और घर आपदा का शिकार हुए हैं।