देहरादून ब्रेकिंग – कृषि मंत्री से मिले खेमराज उनियाल, करी कृषि विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
देहरादून । भाजपा बालावाला के मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रहे खेमराज उनियाल ने गणेश जोशी जी, कृषि, सैनिक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक मसूरी से गढीकैंट स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट में क्षेत्र में कृषि विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय एवं अन्य कई विभिन्न राज्य स्तरीय विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानो के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णत समर्पित है। इस मौके पर खेमराज उनियाल जी ने मंत्री जी का उनके कीमती समय एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ में श्री संजय सिंधवाल एवं एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल भी उपस्थित रहे।